पुलिस पर हमला मामले के दो वांछित आरोपी गिरफ्तार
सारण (बिहार): सक्रिय पुलिसिंग के तहत सारण पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मशरक थाना क्षेत्र से पुलिस पर हमला मामले में दर्ज कांड संख्या 72/25 के दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक सारण के निर्देश पर चलाए जा रहे विशेष अभियान के दौरान की गई।
पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मामले में शामिल आरोपी अपने घर पर मौजूद हैं। जानकारी मिलते ही थाना पुलिस की टीम ने छापेमारी कर दोनों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में बहरौली गांव निवासी जय किशोर राय (पिता स्व. राजदेव राय) और छठु राय (पिता विष्णु देव राय) शामिल हैं।
इस अभियान में मशरक थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी व जवान शामिल थे। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रतर विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है।
सारण पुलिस ने कहा कि फरार और वांछित अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।