सिसवन में मारपीट की दो अलग-अलग घटनाएं, दो घायल, एक आरोपी गिरफ्तार
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई, जिसमें दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी मनोज यादव और सुनिल राम के रूप में हुई है। बताया गया कि आसपास के लोगों के हस्तक्षेप से विवाद शांत कराया गया। घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका उपचार जारी है। घटना की सूचना घायलों ने सिसवन थाने को दी है।
इधर, सिसवन थाना पुलिस ने मारपीट के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान कचनार गांव निवासी गोपाल ठाकुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि उसे पकड़कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।