मांझी से ग्यारह श्रद्धालुओं का जत्था वैष्णो देवी दर्शन के लिए रवाना
सारण (बिहार): जम्मू-कश्मीर में वैष्णो देवी मार्ग पर भूस्खलन की घटना में दर्जनों श्रद्धालुओं के मारे जाने की खबरों को अफवाह बताते हुए मांझी के ग्यारह उत्साही श्रद्धालुओं का जत्था गुरुवार को जयकारों के बीच वैष्णो देवी दर्शन हेतु रवाना हुआ।
जय माता दी के नारे लगाते हुए रवाना इस जत्थे में हॉकर राजेश प्रसाद, भानु गुप्ता, विनय साह, किशोर यादव, जिंतेंद्र साह, सुनील पंडित, ऋषिकेश श्रीवास्तव, रितेश चौधरी, चंदन सोनी और नीरज ओझा शामिल हैं। श्रद्धालुओं ने बताया कि जगत की स्रष्टा और पालनहार माता वैष्णो देवी के दर्शन हेतु वे सभी बेहद उत्साहित हैं और माता के आशीर्वाद से दर्शन कर सुरक्षित घर लौटेंगे।