विभिन्न मामले के फरार 2 आरोपी गिरफ्तार
सिवान (बिहार): चैनपुर थाना पुलिस ने लगातार कार्रवाई करते हुए दो फरार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामले का आरोपी है, जबकि दूसरा मारपीट के मामले में फरार चल रहा था।
पुलिस ने बताया कि नाबालिग लड़की के अपहरण प्रकरण में फरार आरोपी की पहचान नगई गांव निवासी सनी प्रकाश के रूप में हुई है। आरोपी को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई हेतु सीवान न्यायालय भेज दिया गया।
वहीं, मारपीट के मामले में फरार आरोपी मुना बासफोर, जो चैनपुर का ही निवासी है, को भी पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि उसके खिलाफ पहले से मामला दर्ज था और वह गिरफ्तारी से बच रहा था। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि फरार आरोपियों पर कार्रवाई जारी है और भविष्य में भी ऐसे अभियुक्तों को किसी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

