अब नहीं रहीं लालो देवी, अमेरिका से पोते ने दी वीडियो संदेश के जरिए श्रद्धांजलि
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: मांझी प्रखंड के गोबरही पंचायत स्थित गोबरही टोला गांव में स्वर्गीय राम जी सिंह की पत्नी लालो देवी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। उनके निधन से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। लालो देवी अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गई हैं। उनके ज्येष्ठ पुत्र प्रोफेसर भूपेंद्र सिंह ने यह जानकारी दी।
परिजनों ने बताया कि लालो देवी के पोते, जो अमेरिका में एक कंपनी में इंजीनियर के पद पर कार्यरत हैं, ने वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से उनके अंतिम दर्शन किए और भावुक होकर रो पड़े। अंतिम संस्कार से पहले सैकड़ों लोगों ने उनके पार्थिव शरीर पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस दौरान डुमाईगढ़ घाट पर भोजपुरी गायक व्यास राधे श्याम रसिया ने गीत प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण में भावुकता और श्रद्धा का संयोग बना। हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार डुमाईगढ़ घाट पर दाह संस्कार किया गया, जिसमें मुख्य अग्नि उनके छोटे पुत्र उपेन्द्र सिंह ने दी।
अंतिम यात्रा और संस्कार में वीरेंद्र सिंह, नगेंद्र सिंह, गजेन्द्र सिंह, नन्देश्वर सिंह, अधिवक्ता विनोद सिंह, अशोक सिंह, सतेन्द्र सिंह, अजय सिंह, चंद शेखर सिंह, शशी सिंह, राजा सिंह, शिव नाथ यादव सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। पूरे माहौल में शोक और श्रद्धा का भाव स्पष्ट झलक रहा था।