सिसवन में अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड क्षेत्र में मंगलवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में चार लोग घायल हो गए। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में घटी, जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट के दौरान दो युवक घायल हो गए। घायलों की पहचान स्थानीय निवासी दरोगा यादव के पुत्र मुन्ना यादव और विश्वनाथ यादव के पुत्र अर्जुन कुमार यादव के रूप में हुई है। दोनों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना की सूचना पुलिस को भी दी गई है।
वहीं दूसरी घटना चकरी चांदपुर नहर पर हुई, जहां आवारा जानवर से बचने के प्रयास में बाइक असंतुलित होकर गिर गई। इस हादसे में पड़री गांव निवासी हरेंद्र कुमार राम और उनकी पत्नी संकेशिया देवी घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों की मदद से सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।