सारण में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की प्रेस वार्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष के आरोपों को बताया बेबुनियाद
सारण (बिहार): लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) की जिला इकाई की ओर से मंगलवार को जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष रवि प्रताप राठौड़ उर्फ रोबिन सिंह ने की। इस मौके पर पंचायतीराज जिला अध्यक्ष माया शंकर सिंह, जिला उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, जिला सचिव परमात्मा मांझी, मढ़ौरा प्रखंड अध्यक्ष महेश कुमार, जिला उपाध्यक्ष एवं मीडिया प्रभारी मृत्युंजय सिंह सहित कई पदाधिकारी मौजूद थे।
प्रेस वार्ता का मुख्य उद्देश्य पूर्व जिला अध्यक्ष द्वारा पार्टी और पदाधिकारियों पर लगाए गए आरोपों का खंडन करना था। जिलाध्यक्ष रवि प्रताप राठौड़ ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष के सभी आरोप पूरी तरह से निराधार और गलत हैं। उन्होंने बताया कि पूर्व जिला अध्यक्ष की मंशा जिला अध्यक्ष पद पर बने रहने की थी, लेकिन पद परिवर्तन के बाद उन्होंने पार्टी पर गंभीर आरोप लगाने शुरू कर दिए। जिलाध्यक्ष ने स्पष्ट किया कि 129 कार्यकर्ताओं के सामूहिक इस्तीफे का दावा भी गलत है। उनके अनुसार, जिन कार्यकर्ताओं से इस्तीफा लिया गया था, वह दबाव में दिलवाया गया था और उनमें से अधिकांश आज भी राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान और पार्टी के प्रति समर्पित हैं।
उन्होंने बताया कि जो साथी किसी गलतफहमी के कारण अलग हो गए थे, वे अब पुनः पार्टी में लौट आए हैं। प्रेस वार्ता में 189 कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे, जिनमें जिला उपाध्यक्ष, जिला महासचिव, जिला सचिव एवं विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष शामिल थे।
मौके पर उपस्थित प्रमुख पदाधिकारियों में प्रधान महासचिव नंदकिशोर पासवान, वरीय उपाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह, युवा अध्यक्ष विशाल सिंह, जिला उपाध्यक्ष सह कार्यालय प्रभारी अमित बौद्ध, जिला उपाध्यक्ष अखिलेश माझी, अभय कुमार कुशवाहा, सत्य प्रकाश भारती, प्रवक्ता जगनंदन सिंह एवं आदित्य पांडे, जिला महासचिव सुनीता देवी, राम बहादुर सिंह, सिकंदर यादव, ओमप्रकाश पासवान, उमेश शर्मा, विजय पांडे, अमरेश दुबे, रामबाबू सिंह, धर्मवीर सिंह, धीरज कुमार, राकेश सिंह, घनश्याम सिंह, गोलू कुमार, जिला परिषद सदस्य भीम सिंह, जिला सचिव हरेंद्र ठाकुर, अभिषेक कुमार, सचिन सिंह, राहुल सिंह, मोहन सिंह, कृष्णानंद तिवारी, गौरी शंकर, राजीव प्रताप कुशवाहा, आनंद चौधरी, मुकेश पासवान, आशा देवी, जगनारायण मांझी, अर्जुन राम और विभिन्न प्रखंड अध्यक्ष शामिल थे।
प्रेस वार्ता में माहौल उत्साहपूर्ण रहा और उपस्थित पदाधिकारियों ने एक स्वर में पार्टी की एकजुटता का संदेश दिया। सभी ने भरोसा जताया कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी और मजबूत होगी तथा जिले में संगठन को और विस्तार दिया जाएगा।