सिसवाकला पंचायत में न्यायमित्र बने अजय कुमार सिंह, ग्रामीणों को मिलेगा न्याय का सहारा
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के सिसवाकला पंचायत में अजय कुमार सिंह को न्यायमित्र के रूप में नियोजित किया गया है। प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी (बीपीआरओ) मोहम्मद शबाब ने उनकी नियुक्ति की पुष्टि करते हुए कहा कि इस कदम से पंचायत स्तर पर न्याय की प्रक्रिया और सुदृढ़ होगी।
नियुक्ति पत्र प्रदान करते हुए सरपंच ने कहा कि न्यायमित्र के रूप में अजय कुमार सिंह की भूमिका बेहद अहम होगी। उनके मार्गदर्शन और सहयोग से ग्रामीणों को न्याय दिलाने की राह आसान बनेगी और पंचायत स्तर पर विवादों के निपटारे में गति आएगी।
नियुक्ति पत्र प्राप्त करने के बाद अजय कुमार सिंह ने अपनी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं और अधिकारों की रक्षा के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे।