शहर के भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में इंडियन इंकलाब पार्टी एवं पान महासंघ के संयुक्त तत्वाधान में कार्यकर्ता सम्मेलन का हुआ आयोजन।
तांती-ततवा अब चुप नहीं रहेंगे' संकल्प के साथ आगे बढ़ रचेंगे अब नया इतिहास: पान महासंघ
सारण, 20 जुलाई 2025
बिहार की चुनावी सुगबुगाहट के बीच राजनीति दलों में नए समीकरण बनने भी शुरू हो गए है तो दूसरी तरफ नए दलों की घोषणाएं भी हो रही है। इसी बीच अखिल भारतीय पान महासंघ एवं इंडियन इंकलाब पार्टी द्वारा पूरे बिहार में इंकलाब यात्रा निकाला जा रहा है।
रविवार को छपरा शहर के गर्ल्स स्कूल कैंपस स्थित श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह में आयोजित अखिल भारतीय पान महासंघ सह इंडियन इंकलाब पार्टी के इंकलाब यात्रा को तहत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता का स्वागत समारोह सह पार्टी कार्यकर्त्ता सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।
इसके पूर्व नवाजी टोला चौक के पास स्वागत इंडियन इंकलाब पार्टी एवं पान समाज के द्वारा संयुक्त रूप से किए जाने के बाद एक रोड शो करते हुए नवाजी टोला चौक से रामनगर ढाला, साढ़ा ढाला, कचहरी स्टेशन, योगिनियां कोठी, नगरपालिका चौक, नगर थाना चौक, राजेंद्र स्टेडियम होते हुए राजकीय कन्या उच्च विद्यालय कैंपस स्थित श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षा गृह लाया गया। जहां मंच पर राष्ट्रीय अध्यक्ष इंजीनियर इंद्र प्रसाद गुप्ता(आई पी गुप्ता) का गए के दूध से अमृत स्नान, आरती स्वागत के बाद लड्डू से किया गया
जहां कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष प्रभुनाथ प्रसाद ने की जबकि मंच संचालन संयुक्त रूप से अनुज बजरंगी एवं रंजीत कुमार राम ने तो धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम संयोजक हिमालय राज तांती ने की।
'तांती-ततवा अब चुप नहीं रहेंगे' संकल्प के साथ आगे बढ़ रचेंगे अब नया इतिहास :- प्रदेश अध्यक्ष
मांझी प्रखंड के प्रमुख प्रतिनिधि सह पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रसाद ने कहा कि इंडियन इंकलाब पार्टी के माध्यम से अब तक हाशिए पर रखे गए तबकों की आवाज को सत्ता तक पहुंचाने का समय आ गया है। उन्होंने कहा कि यह पार्टी सिर्फ चुनाव लड़ने नहीं, बल्कि इतिहास रचने आई है। जो गठबंधन पान तांती समाज को नौकरी में आरक्षण दिलवाएगा हम उसके साथ जाएंगे। वर्तमान एनडीए सरकार लुभावना ख्वाब दिखा रही है। न्यायालय से आरक्षण के लिए गुहार लगाने की बात की जा रही है, लेकिन हम लोग मानने वाले नहीं हैं। अब तांती ततवा समाज चुप नहीं बैठेगा बल्कि आगे बढ़कर नया इतिहास रचेगा।
महिलाओं की सक्रिय भागीदारी और आरक्षण की लड़ाई को मिलेगा मंच: लोकगायिका इंदु देवी।
मुजफ्फरपुर जिले से इंजीनियर आई पी गुप्ता के स्वागत में छपरा पहुंची उत्तर बिहार की चर्चित लोकगायिका इंदु देवी ने न सिर्फ अपने गायन से सभा में समा बांधा बल्कि उन्होंने पान समाज की महिला शक्ति को भी जागरूक किया। उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि अब केवल रसोई तक सीमित नहीं रहेंगी, बल्कि वे भी सियासत में निर्णायक भूमिका निभाएंगी।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. आईपी गुप्ता ने कहा कि हमारी पार्टी 140 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने की तैयारी भी कर चुकी है। इसके अंतर्गत बिहार के सभी जिलों में बारी बारी से कार्यक्रम का आयोजन केवल शक्ति प्रदर्शन नहीं, बल्कि वर्षों से बंटे पान समाज को एक मंच पर लाने की ऐतिहासिक कोशिश है। यह अखिल भारतीय पान महासंघ का इंकलाब यात्रा समाज को आरक्षण, सम्मान और सत्ता में भागीदारी के लिए है और यह संघर्ष अब थमेगा नहीं। उन्होंने बच्चों की शिक्षा पर जोर देकर उन्हें आगे बढ़ाने को कहा की शिक्षा वो शेरनी का दूध है जो पियेगा वही दहारेगा। अब तांती-ततवा जैसे समाज जाग चुके हैं, जिन्हें न केवल राजनीतिक हाशिए पर रखा गया बल्कि जिनसे उनका आरक्षण भी छीना गया, तो वही समाज अब खुद अपनी राजनीतिक ताकत बनेगा।
कार्यक्रम में अखिल भारतीय पान महासंघ के जिलाध्यक्ष घनश्याम प्रसाद, इंडियन इंकलाब पार्टी के कोर कमिटी चेयरमैन हरिहर दास, पंचायती राज्य प्रदेश अध्यक्ष मुकेश मंडल, प्रो के राज राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष, नरेंद्र कुमार जिलाध्यक्ष मुंगेर, पंकज कुमार जिलाध्यक्ष गोपालगंज, आनंद कुमार जिलाध्यक्ष सिवान, भोला जी मोतिहारी, युवाध्यक्ष चंदेश्वर दास, नगर संयोजक छपरा किशन कन्हैया, कार्यक्रम सह संयोजक हिमालय राज तांती, निरंजन प्रसाद युवा जिलाध्यक्ष सारण सहित सैकड़ों लोग मौजूद थे।