बिहार बंद के समर्थन में हसनपुरा में महागठबंधन का प्रदर्शन, सड़क जाम और आगजनी!
सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी, पुलिस ने संभाला मोर्चा!
सिवान (बिहार): महागठबंधन द्वारा आहूत बिहार बंद के समर्थन में बुधवार को हसनपुरा प्रखंड में महागठबंधन के कार्यकर्ताओं ने सड़क पर उतरकर जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने आगजनी करते हुए सड़क जाम कर दिया, जिससे आमजन को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा।
प्रदर्शनकारियों ने राज्य और केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए अपनी मांगों के समर्थन में आक्रोश जताया। कई घंटे तक सड़क पर वाहनों की आवाजाही ठप रही, जिससे स्थानीय यात्रियों को खासा दिक्कत हुई।
स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर प्रदर्शनकारियों को शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन ने लोगों से संयम बरतने की अपील करते हुए यातायात को सामान्य करने में जुट गया। हालांकि देर शाम तक जाम हटाया जा सका और स्थिति सामान्य हुई।