बाइक हादसे में दो युवक घायल, सिसवन अस्पताल में चल रहा इलाज!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान–सिसवन मुख्य मार्ग पर शनिवार को बाइक से गिरकर दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
घायलों की पहचान थाना क्षेत्र के साईपूर गांव निवासी राजेंद्र भर के पुत्र गोलू कुमार और सारण जिले के रसूलपुर थाना क्षेत्र के देवपुरा गांव निवासी धर्मनाथ भर के पुत्र रोहित कुमार भर के रूप में हुई है। बताया जाता है कि दोनों बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी असंतुलन के कारण वे गिर पड़े और चोटिल हो गए।
घटना की जानकारी मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंचे। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।