सिसवन: मारपीट के दो मामलों में तीन आरोपी गिरफ्तार, दो घायल अस्पताल में भर्ती!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना पुलिस ने मारपीट के मामले में फरार चल रहे तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपियों में इसोपुर गांव निवासी ग़मा राम का पुत्र उज्वल राम, अंकित राम तथा सुमेरु राम का पुत्र संदीप राम शामिल हैं। थाना अध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को बताया कि आरोपियों को आवश्यक कानूनी प्रक्रिया के तहत गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
इधर, थाना क्षेत्र के बखरी और कचनार गांव में हुई मारपीट की अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। घायलों में बखरी निवासी पुण्मदेव साह का पुत्र राजू साह और कचनार गांव निवासी पिरामल साह की पत्नी लालमती देवी शामिल हैं। दोनों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
पुलिस ने दोनों घटनाओं में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कर ली है और मामले की जांच जारी है।