सिसवन में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन, लोगों ने रखी समस्याएं!
सिवान (बिहार): सिसवन अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। इस दौरान अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने क्षेत्र के लोगों की समस्याएं सुनीं और कई मामलों में मौके पर ही संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जनता दरबार में लगभग एक दर्जन लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, मुआवजा और पर्चा संबंधित समस्याओं को लेकर आवेदन सौंपा और शीघ्र समाधान की मांग की। अंचलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई का भरोसा दिलाया।
इस संबंध में अंचल कार्यालय के कर्मियों ने बताया कि जनता दरबार का उद्देश्य आम जनता की समस्याओं को सीधे प्रशासन के समक्ष लाना और उनका त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करना है।