हरिहर छपरा में महिला संवाद कार्यक्रम आयोजित, जागरूकता पर दिया गया जोर!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन प्रखंड के हरिहर छपरा गांव में बुधवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण महिलाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरकारी योजनाओं की जानकारी देना था।
कार्यक्रम में जीविका ब्लॉक कोऑर्डिनेटर उमेश कुमार तिवारी, गोपाल प्रसाद यादव और सतीश कुमार सिंह शामिल हुए। इन अधिकारियों ने महिलाओं को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वावलंबन और सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि आज की महिलाएं समाज में बदलाव की धुरी बन सकती हैं, यदि उन्हें सही दिशा और जानकारी मिले।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने भी अपनी समस्याएं और अनुभव साझा किए। अधिकारियों ने उन्हें समाधान के सुझाव भी दिए और योजनाओं से जुड़ने के लिए प्रोत्साहित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने एकजुट होकर महिलाओं की जागरूकता और सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य करते रहने का संकल्प लिया।