इंडियन इंकलाब पार्टी ने राजेश कुमार प्रसाद को बनाया बिहार प्रदेश अध्यक्ष!
///जगत दर्शन न्यूज
पटना (बिहार): इंडियन इंकलाब पार्टी (IIP) ने बिहार में संगठन विस्तार की दिशा में अहम कदम उठाते हुए सारण जिले के सरयूपुर निवासी श्री राजेश कुमार प्रसाद को पार्टी का बिहार प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ई. पी. गुप्ता की सहमति एवं आदेशानुसार यह नियुक्ति की गई है।
श्राजेश कुमार प्रसाद को उनके सामाजिक अनुभव, संगठनात्मक दक्षता और पार्टी के प्रति समर्पण को देखते हुए यह जिम्मेदारी सौंपी गई है। पार्टी को विश्वास है कि उनके नेतृत्व में बिहार प्रदेश में IIP का सशक्त विस्तार होगा और "एक करोड़ सदस्यता" अभियान को सफल बनाने में वे महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
पार्टी के संगठन सचिव (ORG) ई. मोहित कुमार ने नियुक्ति पत्र जारी करते हुए आशा व्यक्त की कि श्री प्रसाद पूरी निष्ठा, लगन और सक्रियता के साथ इस उत्तरदायित्व का निर्वहन करेंगे। उन्होंने नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष को शुभकामनाएं और सफलता की मंगलकामनाएं भी दीं।