राज्यपाल और मुख्यमंत्री के नरसिंहपुर आगमन पर हुआ भव्य स्वागत, कृषि उद्योग समागम में हुए शामिल!
/// जगत दर्शन न्यूज
संवाददाता राजकुमार दुबे/ नरसिंहपुर, 26 मई।
मध्यप्रदेश के राज्यपाल मंगुभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का सोमवार को नरसिंहपुर आगमन हुआ। दोनों शीर्ष पदाधिकारी कृषि उद्योग समागम कार्यक्रम में भाग लेने पहुंचे। उनके आगमन पर नरसिंहपुर हैलीपेड पर आत्मीय और भव्य स्वागत किया गया।
पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री एवं जिले के प्रभारी मंत्री गोविंद सिंह राजपूत, परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री राव उदय प्रताप सिंह, किसान कल्याण एवं कृषि विकास मंत्री एदल सिंह कंषाना सहित अनेक सांसद, विधायक और पूर्व जनप्रतिनिधियों ने हैलीपेड पर पुष्प गुच्छ और स्नेह से मुख्यमंत्री और राज्यपाल का स्वागत किया।
इस अवसर पर सांसद माया नारौलिया, फग्गन सिंह कुलस्ते, चौधरी दर्शन सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति नीलेश काकोड़िया, विधायक विश्वनाथ सिंह पटेल, विधायक महेन्द्र नागेश, पूर्व राज्यसभा सांसद कैलाश सोनी, पूर्व राज्यमंत्री जालम सिंह पटैल, रामसनेही पाठक, महंत प्रीतमपुरी गोस्वामी सहित अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे।
प्रशासनिक स्तर पर आयुक्त धनंजय सिंह भदौरिया, कलेक्टर शीतला पटले और पुलिस अधीक्षक मृगाखी डेका ने भी पुष्प गुच्छ भेंट कर अगुवाई की। कार्यक्रम को लेकर स्थानीय स्तर पर खासा उत्साह देखा गया।