सिसवन में विधानसभा चुनाव को लेकर शस्त्रों का भौतिक सत्यापन 27 मई से!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कार्य मंगलवार 27 मई से शुरू किया जाएगा, जो 2 जून तक चलेगा। इसकी जानकारी देते हुए अंचलाधिकारी पंकज कुमार ने बताया कि जिन लोगों के पास वैध शस्त्र लाइसेंस है, उन्हें निर्धारित अवधि के भीतर अपने शस्त्रों का भौतिक सत्यापन कराना अनिवार्य है।
उन्होंने यह भी बताया कि यदि किसी का शस्त्र वर्तमान में शस्त्रागार में जमा है, तो उसकी जानकारी भी संबंधित कार्यालय में देनी होगी। सत्यापन नहीं कराने की स्थिति में लाइसेंस रद्द करने की कार्रवाई की जा सकती है। प्रशासन ने सभी शस्त्र धारकों से समय पर प्रक्रिया पूरी करने की अपील की है।