सिसवन और चैनपुर में दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल!
![]() |
/// जगत दर्शन न्यूज |
सिवान (बिहार): सिवान जिले के सिसवन और चैनपुर थाना क्षेत्रों में सोमवार को हुई दो अलग-अलग घटनाओं में दो लोग घायल हो गए। पहली घटना चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार की है, जहां आपसी विवाद में मारपीट हो गई। इस घटना में स्थानीय निवासी सोनू गोड़ की पुत्री मनीषा कुमारी घायल हो गई। उसे इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
वहीं दूसरी घटना सिसवन थाना क्षेत्र के सिवान-सिसवन मुख्य मार्ग की है, जहां बाइक से गिरने से एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल की पहचान चांदपुर निवासी गंगा पांडेय के पुत्र छितेश्वर पांडेय के रूप में हुई है। उन्हें भी सिसवन रेफरल अस्पताल में प्राथमिक उपचार दिया गया। दोनों घटनाओं को लेकर पुलिस जांच में जुटी है।