बिहार पुलिस में चयनित अभ्यर्थी हुए सम्मानित!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश सिंह: माँझी प्रखंड के महम्मदपुर स्थित संकट मोचन धाम में रविवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें बिहार पुलिस में हाल ही में चयनित अभ्यर्थियों को सम्मानित किया गया।
इस कार्यक्रम में स्थानीय समाजसेवी सत्येंद्र ओझा उर्फ शामू ओझा ने चयनित अभ्यर्थी सुजीत तिवारी, कुन्दन पाण्डेय, शिवशंकर साहनी, जिया कुमारी एवं निशु कुमारी को अंगवस्त्र भेंट कर शुभकामनाएँ दीं।
अपने संबोधन में श्री ओझा ने कहा कि, "बिहार पुलिस में चयनित ये युवा अब समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने के लिए तैयार हैं। ये कानून व्यवस्था को बनाए रखने और अपराध को रोकने में अहम भूमिका निभाएंगे तथा गरीब, जरूरतमंद एवं कमजोर वर्ग के लोगों को न्याय दिलाने में सदैव तत्पर रहेंगे।"
उन्होंने कहा कि इन नवचयनित पुलिसकर्मियों से समाज को सकारात्मक बदलाव की उम्मीद है। यह सम्मान समारोह युवाओं के लिए प्रेरणा स्रोत बनकर उभरेगा।
कार्यक्रम में शिक्षक बब्लू उपाध्याय, राहुल दुबे, सुरेश तिवारी, संजय तिवारी, हिमांशु शेखर सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित थे। समारोह का माहौल उत्साहपूर्ण और प्रेरणादायी रहा।