सिसवन थाना क्षेत्र में दो अलग-अलग मारपीट की घटनाएं, दो महिलाएं घायल!
बघौना और नवलपुर गांव की घटनाएं, दोनों का सिसवन रेफरल अस्पताल में चल रहा इलाज
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र में सोमवार को दो अलग-अलग जगहों पर मारपीट की घटनाओं में दो महिलाएं घायल हो गईं। पहली घटना बघौना गांव की है, जहां आपसी विवाद में हुई मारपीट में एक युवती घायल हो गई। घायल युवती की पहचान गांव निवासी कन्हैया सिंह की पुत्री सपना कुमारी के रूप में हुई है। सपना का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
दूसरी घटना नवलपुर गांव की है, जहां जमीन विवाद को लेकर हुए झगड़े में एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घायल महिला की पहचान ओसिहर यादव की पत्नी रविता देवी के रूप में हुई है। उन्हें भी इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
दोनों मामलों में स्वास्थ्य कर्मियों ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति सामान्य होने की जानकारी दी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।