महिला संवाद में महिलाओं को सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी!
सरकार की नीतियों से आत्मनिर्भर बन रहीं महिलाएं, साझा किए अपने अनुभव और आकांक्षाएं
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर बाजार में सोमवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और सरकार की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया और अपनी समस्याओं के साथ-साथ आकांक्षाओं को भी सामने रखा।
कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को नल-जल योजना, स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, पेंशन योजना और कन्या उत्थान योजना सहित अन्य लाभकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। LED स्क्रीन के माध्यम से वीडियो प्रस्तुति के जरिए महिलाओं को बताया गया कि सरकार किस प्रकार उनके सशक्तिकरण के लिए कार्य कर रही है।
इस अवसर पर कई आत्मनिर्भर महिलाओं ने मंच से अपने अनुभव साझा किए। उन्होंने बताया कि किस प्रकार सरकारी योजनाओं का लाभ उठाकर वे आज आत्मनिर्भर बनी हैं और अपने परिवार को भी सहयोग दे रही हैं।
कार्यक्रम में BPM संदीप कुमार सिंह सहित अन्य कैडर एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिन्होंने महिलाओं को प्रेरित करने और उनकी समस्याएं सुनने में सक्रिय भागीदारी निभाई।