जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा का डीएम ने किया औचक निरीक्षण!
सिवान (बिहार): संभावित बाढ़ की स्थिति को लेकर जिला प्रशासन सतर्क हो गया है। इसी क्रम में गुरुवार को जिला पदाधिकारी सिवान ने जिला आपदा प्रबंधन प्रशाखा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि बाढ़ पूर्व सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते पूरी कर ली जाएं। उन्होंने आपदा प्रबंधन से जुड़े संसाधनों की उपलब्धता, राहत सामग्री के भंडारण और राहत कार्यों की योजना की समीक्षा की। डीएम ने स्पष्ट किया कि किसी भी स्थिति में लापरवाही नहीं चलेगी और समय रहते सभी जरूरी इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं।