शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार!
सारण (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शुक्रवार को शराब पीने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान एमएच नगर थाना क्षेत्र के कन्हौली गांव निवासी मदन दुबे के रूप में की गई है। पुलिस द्वारा की गई जांच में पुष्टि होने के बाद उसे हिरासत में लिया गया।
पुलिस ने बताया कि आरोपी मदन दुबे के खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। उसे आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए सिवान न्यायालय भेज दिया गया। थाना प्रभारी ने बताया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।