भव्य कलश यात्रा के साथ हनुमान मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ शुरू!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: माँझी प्रखंड के बनवार स्थित लखारांव ब्रम्ह बाबा के परिसर में नव निर्मित हनुमान मंदिर में आयोजित चार दिवसीय प्राण - प्रतिष्ठा महायज्ञ एवं अष्ट्याम को लेकर भव्य कलश यात्रा सह शोभा यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में रंग-बिरंगे परिधान में बड़ी संख्या में महिला-पुरुष श्रद्धालु शामिल हुए। श्रद्धालु यज्ञ स्थल से जय हनुमान, हर-हर महादेव, जय श्रीराम, हर-हर गंगे का जयघोष करते हुए जलभरी के लिए मांझी रवाना हुए। तत्पश्चात मांझी सरयु नदी के रामघाट घाट पर यज्ञाचार्य पंडित मुन्ना मिश्रा के सानिध्य में पूर्ण विधि विधान एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ श्रद्धालुओं ने पवित्र सरयु नदी में जलभरी की और पुनः जयघोष करते हुए के लिए अनुष्ठान स्थल पर पहुंचे। कलश को यज्ञ स्थल पर स्थापित कर यज्ञाचार्य सहित अन्य विप्रजनों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ चार दिवसीय प्राण- प्रतिष्ठा महायज्ञ की शुरुआत की। यज्ञ समिति के सदस्य व मुखिया प्रतिनिधि ध्रुपदेव गुप्ता ने बताया कि शुक्रवार को मूर्ति की नगर भ्रमण तथा शनिवार को हनुमान जी की मूर्ति का प्राण प्रतिष्ठा तथा उसी दिन अखंड अष्ट्याम का शुभारंभ होगा। जबकि रविवार को पूर्णाहुति तथा महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा। यह यज्ञ समस्त ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है।