सिसवन में प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन, आधा दर्जन लोगों ने रखी अपनी समस्याएं!
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन अंचल कार्यालय परिसर में शुक्रवार को प्रखंड स्तरीय जनता दरबार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता अंचल अधिकारी पंकज कुमार ने की। इस दौरान उन्होंने आम लोगों की समस्याएं सुनीं और उनके समाधान का आश्वासन दिया।
जनता दरबार में करीब आधा दर्जन लोगों ने अपनी भूमि विवाद, सरकारी योजनाओं में अनियमितता तथा प्रमाण-पत्र निर्गमन जैसे मुद्दों से संबंधित आवेदन अंचल अधिकारी को सौंपे। अंचल अधिकारी ने प्रत्येक आवेदक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विभाग के कर्मचारियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।
अंचल कर्मियों ने जानकारी दी कि प्राप्त आवेदनों की जांच कर शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। कार्यक्रम में अंचल कार्यालय के कई कर्मी और आम लोग उपस्थित रहे।