आपसी विवाद को लेकर मारपीट, मां-बेटा सहित तीन घायल, दो आरोपी गिरफ्तार!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के ग्यासपुर मठिया गांव में आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई, जिसमें मां-बेटा सहित तीन लोग घायल हो गए। घटना के बाद पीड़ितों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
घायलों की पहचान सभा महतो की पत्नी तेतरी देवी, उनका पुत्र जयप्रकाश महतो और पप्पू महतो की पत्नी रामवती देवी के रूप में हुई है। शुक्रवार को स्वास्थ्य कर्मियों ने जानकारी दी कि तीनों का प्राथमिक उपचार रेफरल अस्पताल में किया गया।
घटना के संबंध में सिसवन थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी। मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों — मंटू महतो और सभा महतो — को सिसवन थाना पुलिस ने छापेमारी कर गिरफ्तार कर लिया है। इस संबंध में थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को जानकारी दी।
पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है और अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए प्रयास जारी हैं।