सड़क पार कर रहे वृद्ध को बाइक ने मारी टक्कर, घायल अस्पताल में भर्ती!
सिवान (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के गंगपुर सिसवन गांव के समीप मांझी-रघुनाथपुर मुख्य मार्ग पर रविवार को एक वृद्ध व्यक्ति अज्ञात बाइक चालक की चपेट में आ गए। हादसे में वृद्ध गंभीर रूप से घायल हो गए।
घायल व्यक्ति की पहचान गंगपुर सिसवन गांव निवासी 70 वर्षीय सत्यदेव राम के रूप में हुई है। वह सड़क पार कर रहे थे, तभी एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें ठोकर मार दी और चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय लोगों ने घायल वृद्ध को सिसवन रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।