अब नहीं रहे शिक्षक व समाजसेवी लाल बाबू सिंह! क्षेत्र में शोक!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: माँझी प्रखंड के सलेमपुर निवासी एवम अवकाश प्राप्त शिक्षक तथा जाने माने समाजसेवी लाल बाबू सिंह उम्र 85 वर्ष का गुरुवार की रात हार्ट अटैक की वजह से निधन हो गया। वे लगभग एक वर्ष से बीमार चल रहे थे। परिजनों ने बताया कि वे वर्ष 2000 में एकमा मिडिल स्कूल से सेवानिवृत्त हुए थे। शुक्रवार को डुमाईगढ़ घाट पर उनका दाह संस्कार सम्पन्न हो गया। मुखाग्नि उनके ज्येष्ठ पुत्र रविन्द्र सिंह ने दी। मौके पर स्व सिंह के पुत्र हरेंद्र सिंह तथा छपरा के प्रसिद्ध हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव रंजन सिंह और मुकुल कुमार सहित उनके अन्य परिजन मौजूद थे।
स्व सिंह ने अपने पीछे भरा-पूरा परिवार और समाज में गहरी छाप छोड़ने वाली सामाजिक सेवाओं से जुड़ी स्मृतियाँ छोड़ी हैं। शव यात्रा में बजरंग दल के प्रदेश संयोजक राहुल मेहता, आरएसएस के जिला कार्यवाह महेश जी, नगर कार्यवाह राहुल जी, सीपीएस के संचालक हरेन्द्र सिंह, पूर्व उप प्रमुख रामकृष्ण सिंह, पूर्व मुखिया मंटू सिंह, शिक्षक उमेश सिंह, प्रो ओम प्रकाश सिंह, प्रो अर्जुन यादव, विजय सिंह, अजय सिंह, राम नारायण सिंह, धनंजय दुबे, सत्येन्द्र सिंह, अरुण सिंह, भूपेन्द्र सिंह तथा शिक्षक व कवि बिजेन्द्र तिवारी सहित बड़ी संख्या में सामाजिक कार्यकर्ता व ग्रामीण आदि शामिल हुए।