अब नहीं रहे शिक्षक ब्रजनन्दन गिरि, शिक्षा जगत में शोक!
सारण (बिहार): जलालपुर थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी व प्रसिद्ध शिक्षक भारतीय हलधर किसान यूनियन के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता एवं राष्ट्रीय कोर कमेटी उपाध्यक्ष डॉ. शैलेश कुमार गिरि के पिता ब्रजनन्दन गिरि अब नहीं रहे। वे करीब 95 वर्ष के थे। अवकाश प्राप्त शिक्षक श्री ब्रजनन्दन गिरि का आज सुबह हृदय गति रुकने जाने के कारण निधन हो गया। वहीं खबर मिलते ही सैकड़ों की संख्या ग्रामीण जुट गए तथा शोक व्यक्त किए।
परिजनों के अनुसार, उनका निधन 13 मई की सुबह लगभग 3 बजे हुआ। श्री गिरि अपने पीछे भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं—उनके पांच पुत्र, एक पुत्री, आठ पोते और नौ पोतियाँ हैं, साथ ही परपोते-परपोतियों का भी बड़ा परिवार है।
शिक्षा जगत में अपनी सेवा और सामाजिक योगदान के लिए वे हमेशा याद किए जाएंगे। गांव और क्षेत्र में शोक की लहर है। उनके निधन पर शिक्षक बी के भारतीय, बिजेंद्र कुमार तिवारी, विनोद माँझी, मनोज सिंह सहित स्थानीय लोगों और शिक्षकों ने शोक व्यक्त किया है।