अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता नितेश कुमार सिंह: माँझी थाना क्षेत्र के मेहंदीगंज दियर से गुरुवार की रात अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया हैं। इस सम्बंध में पूछे जाने पर थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया की गुप्त सुचना प्राप्त हुई थी कि मेंहदीगंज दियर से एक व्यक्ति बोरे मे शराब लेकर कहीं जा रहा है, जिसपर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना मे पदस्थापित पुलिस पदाधिकारी विनेश प्रसाद के नेतृत्व मे एक टीम गठित कर उक्त स्थल पर छापेमारी की गयी तो देखा गया की एक व्यक्ति बोरे मे कुछ लेकर जा रहा हैं जिसको पुलिस बल के द्वारा रोकने का प्रयास किया गया तो वह भागने लगा। जिसको पुलिस बल के सहयोग से दौड़ा कर पकड़ा गया। गिरफ्तार तस्कर मांझी थाना क्षेत्र के फतेहपुर सरैया निवासी समरथ यादव का पुत्र धीरज कुमार यादव बताया जाता है। पुलिस द्वारा बोरे की तलाशी ली गयी तो उसमें रखे अलग अलग दो ब्रांड का लगभग तेरह लीटर अंग्रेजी शराब बरामद किया गया। गिरफ्तार तस्कर को आवश्यक पूछताछ के बाद शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।