सिताबदियारा रवाना होने से पहले माँझी में प्रशांत किशोर का फूलों और नारों से स्वागत!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: जन सुराज के नेता प्रशांत किशोर अपनी बदलाव यात्रा शुरू करने के सिलसिले में जेपी की जन्मस्थली सिताबदियारा पहुँच गए हैं। इससे पहले छपरा से सिताबदियारा जाने के क्रम में माँझी के मझनपुरा में कौरुधौरु पँचायत के मुखियापति उदय शंकर सिंह के नेतृत्व में जन सुराज के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने प्रशांत किशोर को फूल माला पहनाकर भब्य स्वागत किया तथा जिंदाबाद का नारा लगाया।
कौरुधौरु पँचायत की मुखिया बीना देवी के आवास पर पहुँचे प्रशांत किशोर का बलिया के गायक रत्नेश सिंह की गायन मंडली ने मेरी झोपड़ी के भाग आज खुल जायेंगे राम आयेंगे मनमोहक गीत गाकर उनकी आरती उतारी। इससे पहले गायक मंडली ने सुन्दरकाण्ड का सस्वर पाठ से लोगों का भरपूर मनोरंजन किया। अपने स्वागत से अभिभूत प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार में बदलाव की बयार चल पड़ी है और नया बिहार बनाने के उनके संकल्प को बिहार को जनता का भरपूर समर्थन मिल रहा है। मौके पर मुखिया राजेश पाण्डेय,ध्रुवदेव गुप्ता,शिव प्रसाद साह,संतोष पहलवान,श्याम बिहारी शुक्ला, शिक्षक नेता राजीव सिंह,अनिल राम,केदार सिंह,एकराम खान तथा परमात्मा सिंह सहित दर्जनों गणमान्य लोग मौजूद थे।