11,000 वोल्ट के तार की चपेट में आने से दो युवकों की दर्दनाक मौत!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण, 17 मई 2025:
डेरनी थाना क्षेत्र के पिरारी गांव में एक दर्दनाक हादसे में दो युवकों की करंट लगने से मृत्यु हो गई। घटना की सूचना मिलते ही डेरनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल आवश्यक कार्रवाई करते हुए घटनास्थल का निरीक्षण किया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, पिरारी गांव में शनिवार की दोपहर लगभग 12:40 बजे 11,000 वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आने से दो व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों की पहचान अनिश कुमार (पिता–वसुदेव सिंह) एवं अनोज कुमार (पिता–स्व. हसेन्द्र सिंह), दोनों निवासी–बसौता, थाना–भेल्दी, जिला–सारण के रूप में की गई है।
दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, छपरा भेजा गया है। इस दुखद घटना को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में शोक की लहर है। पुलिस द्वारा अग्रतर कार्रवाई की जा रही है।