नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म, दो अभियुक्त गिरफ्तार!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज |
सारण, 17 मई 2025
गरखा थाना क्षेत्र के पिरौना गांव में एक नाबालिग बालिका के साथ तीन युवकों द्वारा दुष्कर्म किए जाने की घटना की सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई। गरखा थाना द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया गया और पीड़िता को चिकित्सीय परीक्षण हेतु भेजा गया। घटनास्थल की वैज्ञानिक जांच एफएसएल टीम द्वारा की जा रही है।
इस संबंध में गरखा थाना कांड संख्या-358/25 दर्ज किया गया है। मामले में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि तीसरे अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान करण कुमार (पिता - भिखारी साह) एवं संजीत कुमार (पिता - जगदेव सिंह), दोनों निवासी पिरौना, थाना गरखा, जिला सारण के रूप में हुई है।
इस कार्रवाई में गरखा थाना अध्यक्ष सहित अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं कर्मी शामिल रहे। पुलिस अधीक्षक कार्यालय की ओर से बताया गया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए कार्रवाई में कोई कोताही नहीं बरती जा रही है।