महिला संवाद कार्यक्रम में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर लिया भाग!
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के हरेराम ब्रह्मचारी हाई स्कूल, गंगपुर सिसवन के मैदान में रविवार को महिला संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पंचायत की जीविका से जुड़ी महिलाओं सहित अन्य ग्रामीण महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यक्रम का उद्देश्य मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा शुरू की गई उन योजनाओं की जानकारी देना था, जो विशेष रूप से महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए चलाई जा रही हैं। ज्ञात हो कि मुख्यमंत्री द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई प्रचार गाड़ियाँ आगामी दो महीनों तक पूरे बिहार में भ्रमण कर महिलाओं को इन योजनाओं की जानकारी देंगी।
प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश कुमार ने बताया कि यह कार्यक्रम सरकार द्वारा प्रायोजित है और इसका मकसद ग्रामीण क्षेत्रों की महिलाओं को सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। महिला संवाद के दौरान महिलाओं को स्वावलंबन, स्वास्थ्य, शिक्षा और स्वरोजगार से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी गई।
इस मौके पर बीपीएम संदीप कुमार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे। उपस्थित महिलाओं ने सरकार की इस पहल की सराहना की और योजनाओं से जुड़ने की इच्छा जताई।