सिसवन: जमीनी विवाद में मारपीट, तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार ):सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना क्षेत्र के रामगढ़ गांव में मंगलवार को जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट में तीन महिलाओं समेत चार लोग घायल हो गए।
घायलों में रामबालक राम के पुत्र मिथिलेश राम, उनकी पत्नी सरिता देवी, पुत्री सुनीता कुमारी और हरेराम की पुत्री दीप्ति कुमारी शामिल हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए सिसवन रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया।
इस घटना की जानकारी स्वास्थ्य कर्मियों ने दी है। वहीं, स्थानीय पुलिस मामले की जांच में जुटी है।