सिसवन: शराब पीने के आरोप में दो गिरफ्तार, न्यायालय भेजे गए
///जगत दर्शन न्यूज
सिवान (बिहार): सिसवन प्रखंड के चैनपुर थाना पुलिस ने शराब पीने के आरोप में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सिसवन थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव निवासी विश्वकर्मा साह के पुत्र अजय कुमार शाह और जयप्रकाश पटेल के पुत्र मनीष पटेल के रूप में हुई है।
थाना पुलिस ने बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद कानूनी प्रक्रिया पूरी कर मंगलवार को सिवान न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस ने स्पष्ट किया कि शराबबंदी कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
गौरतलब है कि बिहार में शराबबंदी कानून लागू है, और प्रशासन इसके सख्त अनुपालन के लिए नियमित रूप से अभियान चला रहा है।