गर्मी छुट्टियों में यात्रियों की सहूलियत के लिए पूर्वोत्तर रेलवे चलाएगा विशेष ट्रेन, आनंद विहार टर्मिनस से मुजफ्फरपुर तक चलेगी सेवा!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: यात्रियों की बढ़ती भीड़ और गर्मी के मौसम में सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूर्वोत्तर रेलवे, वाराणसी मंडल द्वारा आनंद विहार टर्मिनस-मुजफ्फरपुर के बीच एक ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह ट्रेन औड़िहार, गाजीपुर सिटी, बलिया और छपरा जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों से होते हुए चलेगी।
ट्रेन संख्या 04030 (आनंद विहार टर्मिनस – मुजफ्फरपुर)
यह ग्रीष्मकालीन विशेष गाड़ी 22 अप्रैल से 17 मई 2025 तक प्रत्येक मंगलवार और शनिवार को आनंद विहार टर्मिनस से प्रस्थान करेगी।
प्रस्थान समय: सुबह 09:00 बजे
मुख्य स्टेशन और समय:
मुरादाबाद – 12:00 दोपहर
बरेली – 13:32
शाहजहांपुर – 14:35
लखनऊ – 17:45
सुलतानपुर – 19:35
जौनपुर सिटी – 20:52
औड़िहार – 22:15
गाजीपुर सिटी – 23:00
बलिया – 23:55
छपरा – 01:30 (दूसरे दिन)
मुजफ्फरपुर आगमन – 04:30 सुबह
ट्रेन संख्या 04029 (मुजफ्फरपुर – आनंद विहार टर्मिनस)
वापसी यात्रा 23 अप्रैल से 18 मई 2025 तक प्रत्येक बुधवार और रविवार को मुजफ्फरपुर से रवाना होगी।
प्रस्थान समय: सुबह 06:15 बजे
मुख्य स्टेशन और समय:
हाजीपुर – 07:20
छपरा – 09:45
बलिया – 10:55
गाजीपुर सिटी – 12:25
औड़िहार – 13:10
जौनपुर जं – 14:50
लखनऊ – 18:40
बरेली – 22:35
आनंद विहार टर्मिनस आगमन – 03:10 (दूसरे दिन)
कोच संरचना:
इस विशेष गाड़ी में कुल 19 आरक्षित कोच होंगे, जिसमें शामिल हैं:
साधारण द्वितीय श्रेणी के – 10 कोच
शयनयान श्रेणी के – 7 कोच
एस.एल.आर. (SLR) – 2 कोच
पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि वे यात्रा के दौरान कोविड एवं अन्य सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करें तथा टिकट आरक्षण के लिए अधिकृत माध्यमों का ही प्रयोग करें।