दुष्कर्म के बाद हत्या करने का मुख्य आरोपी गिरफ्तार!
मक्के की खेत में घास काटने गई 11 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म के बाद की गई थी हत्या
-गिरफ्तार आरोपी मृतका का सौतेला मौसेरा रिश्तेदार
कटिहार (बिहार) संवाददाता रूपेश मिश्रा: आजमनगर थाना क्षेत्र से दुष्कर्म के बाद हत्या करने के आरोप में पुलिस ने एक मुख्य आरोपी गुलाम हुसैन उर्फ नैयर घर शिशिया पूरब टोला थाना आजमनगर को गिरफ्तार किया हैं।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक वैभव शर्मा ने कहा कि छह मार्च 2025 को सूचना मिली की आजमनगर थाना क्षेत्र अन्तर्गत ग्राम शिशिया पूरब टोला से पूरब दिशा में मक्का खेत में एक बच्ची उम्र 11 वर्ष के साथ दुष्कर्म कर उसकी हत्या कर फेंक दिया गया है। मृतक कि मां राजेका खातुन के द्वारा दिये गए आवेदन में बताया गया था कि उसकी बेटीपांच मार्च को शाम करीब चार बजे कचिया एवं बोरा लेकर गांव के मजार से पूरब उत्तर दिशा में मक्का फसल खेत में घास काटने के गई थी। जिसके बाद घर नही लौटने पर काफी खोजबीन किया गया। कहीं नहीं मिली। अगले दिन छह मार्च को गांव के ही मजार से पूरब मुख्तार के मक्का के खेत से शव बरामद किया गया। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बारसोई अजय कुमार के नेतृत्व में एक छापेमारी दल का गठन किया गया। उनके द्वारा आवश्यक कार्रवाई करते हुये छापामारी दल के द्वारा बारसोई स्टेशन के बाहर से गिरफ्तार किया गया।
पकड़ाये व्यक्ति से नाम पता पूछने पर अपना नाम गुलाम हुसैन उर्फ नैयर बताया। पकड़ाये व्यक्ति से घटना के बारे में स्वीकारोक्ति बयान लिया। जिसे विधिवत गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी मृतिका का सौतेला मौसेरा रिश्तेदार है। बताया कि अभियुक्त के द्वारा मौका पाकर मृतका के साथ दुष्कर्म के बाद गला दबा कर उसकी हत्या कर दी गई। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा गया हैं।