होम्योपैथी के जनक हैनीमैन की जयंती पर चिकित्सकों ने लिया सेवा का संकल्प!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता संजय पांडेय: होमियोपैथी के जनक डॉ.सैमुअल हैनीमैन की जयंती गुरुवार को दाउदपुर बबलू होम्यो क्लीनिक में समारोह पूर्वक मनाई गई। इस मौके पर डॉक्टर अवधेश कुमार सिंह डॉक्टर श्रीनिवास सिंह ने महान विभूति और होम्योपैथी के जनक डॉक्टर सैमुअल हैनीमेन के जीवनी पर प्रकाश डालें और उनसे सेवा की गहराई में जाने का संकल्प लिया।
वहीं इस मौके पर डॉक्टर सत्येंद्र कुमार सिंह ने कहा कि जब तक हम सही संकल्प के साथ इस होम्योपैथी विधा को जन-जन तक नहीं पहुंचाएंगे और सरलता के साथ सुगम तरीके अपना के जब तक एक एक घर तक नहीं पहुंच जाएंगे तब तक महामानव का सपना पूरा नहीं होगा। वह हमेशा चाहते थे कि यदि कोई कष्ट में है तो उसको कष्टपूर्वक इलाज नहीं किया जाए यदि कोई रो रहा है तो उसको मीठी गोली दिया जाए मीठी गोली में अपनी दवा जो चमत्कार के रूप में काम करें और उसके परेशानियों को हंसते-हंसते सही कर दे तभी सही भाव के साथ इलाज होगा। उन्होंने कहा कि हम एक बीमारी में कई दवाओ का प्रयोग करते हैं जो शरीर के लिए घातक है, इस मानव धर्म के लिए भी घातक है और उनका कहा हुआ बात सही हुआ। आज के दौर में जब आम आदमी बीमारियों से जूझ रहा है और एक बीमारी के लिए 10 दवाओ का प्रयोग कर रहा है। उसे महामानव ने सभी बीमारियों का एक दवा का निर्माण पर खोज कर और हमारे लिए मार्ग को सुलभ किया। इस जन भावना के साथ जन सेवा का जो हथियार दिया वह किसी विश्व में किसी पैथो के पास नहीं है। अतः हम सभी चिकित्सकों को इस महामानव के किए गए खोज पर अमल करना चाहिए और इसमें हम लोगों को लग्न के साथ सेवा करना चाहिए और जनमानस के लिए भी यह एक संदेश है कि हम एक बीमारियों के लिए 10 दावाओ का प्रयोग अपने शरीर पर नहीं करें वह घातक है प्राण लेवा है और हमारा जो भीतरी शक्ति है शरीर का वह धीरे-धीरे कमजोर पड़ रहा है। इसलिए हम सभी को इस पर ध्यान देना चाहिए।
मौके पर डॉक्टर उमेश कुमार, डॉक्टर धनंजय कुमार पांडे, डॉक्टर चंदन कुमार, डॉक्टर निलेश कुमार, डॉक्टर सत्य प्रकाश सिंह, सुमन पैथोलॉजी पिंटू अरविंद, डॉक्टर धनंजय कुमार पांडे, सुजीत कुमार सहित अन्य लोग मौजूद रहे।