हाथ से हाथ मिलाइए" अभियान में जुटे विशाल मिश्रा, मांझी विधानसभा में कांग्रेस के प्रति उमड़ रहा जनसमर्थन!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: इन दिनों कांग्रेस द्वारा चलाए जा रहे "हर घर कांग्रेस का झंडा" अभियान को ज़मीनी स्तर पर जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। इसी कड़ी में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं मांझी विधानसभा के प्रभारी विशाल मिश्रा के नेतृत्व में "हाथ से हाथ मिलाइए" अभियान को नई ऊर्जा मिल रही है।
विशाल मिश्रा ने कहा कि “हम घर-घर जाकर कांग्रेस का झंडा लगा रहे हैं और जो प्यार और समर्थन जनता की ओर से मिल रहा है, वह बेहद अभूतपूर्व है। यह प्रेम हमें जिम्मेदारी के साथ काम करने की प्रेरणा देता है।” उन्होंने आगे कहा कि मांझी विधानसभा में इस बार बदलाव की स्पष्ट लहर है और लोग कांग्रेस की विचारधारा से फिर से जुड़ रहे हैं।
कार्यक्रम में प्रमुख भूमिका निभा रहे कोऑर्डिनेटर परमजीत पम्मी ने भरोसा जताया कि आने वाले दिनों में मांझी विधानसभा के हर गाँव में कांग्रेस का झंडा शान से लहराएगा।
इस अभियान में वरिष्ठ कांग्रेस कार्यकर्ता बब्बन यादव, कुणाल पुरी, अतुल मिश्र, अजीत महतो, अमन अंसारी समेत सैकड़ों कार्यकर्ता सक्रिय रूप से भाग ले रहे हैं।
विशाल मिश्रा इस दौरान 10 मई को घोरहट में आयोजित होने वाले कांग्रेस के विशेष कार्यक्रम के लिए लोगों को निमंत्रण भी दे रहे हैं, जिसमें शीर्ष नेतृत्व की मौजूदगी तय मानी जा रही है।