कानूनी जागरूकता के लिए मटियार और मुबारकपुर में एसपी करेंगे संवाद!
सारण (बिहार) संवाददाता मनोज कुमार सिंह: बिहार पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाये जा रहे आवाज दो अभियान के तहत गुरुवार को माँझी के मटियार उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में सारण के एसपी डॉ कुमार आशीष महिलाओं से संवाद करेंगे। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए एएसपी सह माँझी के थानाध्यक्ष सँकेत कुमार ने बताया कि गुरुवार को सारण के एसपी अन्य पुलिस पदाधिकारियों की टीम के साथ गुरुवार को ग्यारह बजे दिन में मटियार पहुँचेंगे तथा उत्क्रमित उच्च विद्यालय के प्रांगण में आयोजित आवाज दो कार्यक्रम में महिलाओं की सुरक्षा एवम स्वरक्षा के उद्देश्य से बनाये गए कानूनी अधिकारों की जानकारी से उन्हें रूबरू करायेंगे। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक व छात्र छात्राओं के अलावा आसपास के गाँवों की सैकड़ों महिलाएँ भी शामिल होंगी। एएसपी ने बताया कि गुरुवार को ही दोपहर साढ़े बारह बजे मुबारकपुर उत्क्रमित उच्च विद्यालय परिसर में आयोजित जन संवाद कार्यक्रम में सारण के एसपी मुबारकपुर पँचायत के प्रबुद्ध लोगों से मिलकर पँचायत क्षेत्र की कानून ब्यवस्था से जुड़े सवालों पर ग्रामीणों से सीधा संवाद करेंगे। दोनों स्थानों पर आयोजित कार्यक्रम के मद्देनजर माँझी थाना पुलिस द्वारा स्थानीय स्तर पर ब्यापक प्रचार प्रसार अभियान चलाया जा रहा है।