अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई की अहम बैठक, संगठन को मजबूत करने पर जोर!
भोपाल (मध्य प्रदेश): अपना दल (एस) की मध्य प्रदेश इकाई ने इंदौर में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया, जिसमें पार्टी संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति पर चर्चा की गई। बैठक में राजनीतिक रणनीतिकार डॉ. अतुल मलिकराम ने पार्टी के भविष्य के रोडमैप को प्रस्तुत किया और संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने की दिशा में अपनी योजनाएं साझा कीं।
डॉ. मलिकराम ने वार्ड स्तर पर प्रतिनिधियों की नियुक्ति पर जोर देते हुए कहा कि इससे पार्टी की जमीनी पकड़ मजबूत होगी और कार्यकर्ताओं को सक्रिय रूप से जोड़ने में मदद मिलेगी। उन्होंने पार्टी को प्रदेश में विस्तार देने और कार्यकर्ताओं को संगठित करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
इस बैठक में प्रदेश इकाई के वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। नेताओं ने पार्टी को नए स्तर पर ले जाने और आगामी राजनीतिक चुनौतियों के लिए तैयार रहने का संकल्प लिया।