कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए मसलेहुद्दीन अहमद को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2025
सारण (बिहार): कृषि क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने और किसानों को उन्नत कृषि संसाधन उपलब्ध कराने के लिए हिंदुस्तान बीज भंडार, इसुआपुर के प्रोपराइटर मसलेहुद्दीन अहमद को राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया है।
कृषि व्यवसाय को भारतीय अर्थव्यवस्था की रीढ़ माना जाता है, जो देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 23 प्रतिशत का योगदान देता है और 70 प्रतिशत से अधिक आबादी को रोजगार प्रदान करता है। ऐसे में, कृषि और इससे जुड़े क्षेत्रों जैसे पशुपालन, डेयरी, मुर्गीपालन और मत्स्य पालन की महत्ता और भी बढ़ जाती है।
मसलेहुद्दीन अहमद ने पिछले तीन वर्षों में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य किया है। उन्होंने किसानों को उन्नत किस्म के उर्वरक, बीज और कीटनाशक सरकार द्वारा निर्धारित मूल्य पर उपलब्ध कराए, जिससे किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाने और उत्पादन बढ़ाने में मदद मिली। उनके इस योगदान को राष्ट्रीय स्तर पर सराहा गया और इसी के चलते उन्हें राष्ट्रीय प्रतिष्ठा पुरस्कार 2025 के लिए चयनित किया गया।
उनके इस सम्मान से न केवल क्षेत्र के किसानों का मनोबल बढ़ेगा, बल्कि कृषि क्षेत्र में उत्कृष्टता के लिए अन्य व्यवसायियों को भी प्रेरणा मिलेगी।