प्रमंडलस्तरीय मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव क्विज प्रतियोगिता संपन्न!
सारण (बिहार): मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव 2025 के अंतर्गत प्रमंडलस्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन आज श्री भिखारी ठाकुर प्रेक्षागृह, छपरा में सफलता पूर्वक संपन्न हुआ। यह प्रतियोगिता सारण जिला प्रशासन की मेजबानी में शिक्षा विभाग, खेल विभाग, बिहार राज्य खेल प्राधिकरण पटना एवं एक्स्ट्रा सी के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई।
प्रतियोगिता का उद्देश्य बिहार के स्थानीय खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति जागरूकता बढ़ाने का था। इसमें सारण प्रमंडल के तीन जिलों से कुल 8 प्रतिभागी दलों ने भाग लिया। ये सभी प्रतिभागी जिला स्तरीय प्रतियोगिता में शीर्ष तीन स्थान प्राप्त कर चुके थे।
प्रतियोगिता के विजेता
मुख्यमंत्री खेल ज्ञानोत्सव प्रतियोगिता का शुभारंभ जिलाधिकारी सारण एवं उपविकास आयुक्त द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया। कड़ी प्रतिस्पर्धा के बाद निम्नलिखित प्रतिभागियों ने शीर्ष स्थान प्राप्त किए:
1️⃣ प्रथम स्थान – लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बघौरा (सिवान)
प्रतिभागी: अमित कुमार प्रसाद एवं प्रियांशु कुमार
2️⃣ द्वितीय स्थान – कन्या मध्य विद्यालय, अमनौर (सारण)
प्रतिभागी: आदर्श कुमार एवं आकांक्षा कुमार
3️⃣ तृतीय स्थान – विशेश्वर सेमिनरी इंटर कॉलेज (सारण)
प्रतिभागी: आकाश कुमार एवं वैभव कुमार
विजेता टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में करेगी सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व
प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली टीम लालबहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय सह इंटर कॉलेज, बघौरा (सिवान) राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सारण प्रमंडल का प्रतिनिधित्व करेगी।
इस अवसर पर उपविकास आयुक्त, अनुमंडल पदाधिकारी सदर छपरा, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला कला संस्कृति पदाधिकारी, जिला खेल पदाधिकारी सहित कई अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।