ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति द्वारा साधनापुरी में मनाया गया विश्व यक्ष्मा दिवस!
सारण (बिहार): टीबी उन्मूलन के लिए प्रतिबद्ध सामाजिक संस्था ठाकुरबाड़ी महिला विकास कल्याण समिति के स्थानीय शाखा कार्यालय साधनापुरी छपरा में विश्व क्षय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर डॉ अलका सिंह द्वारा विश्व क्षय दिवस की थीम "यस वी कैन एंड टीबी" यानी" हां हम मिलकर टीबी को खत्म कर सकते है" के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। मालूम हो कि संस्था द्वारा गोद लिए गए क्षय मरीजों को 6 माह तक प्रतिमाह पोषाहार वितरित किया जाता है। इसके साथ ही झुग्गी बस्तियों, स्कूल और महाविद्यालयों में भी जागरूकता अभियान का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर संस्था की संस्थापिका सदस्य डॉ अलका सिंह, प्रीति शाही, भाग्यमणि शाही, संगीता कुमारी, संजू कुमारी, सीमा कुमारी, सृष्टि कुमारी, गीता देवी सहित कई अन्य कर्मी उपस्थित रहे।