ताजपुर एकमा मुख्य पथ पर चला सघन वाहन जांच अभियान!
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: बढ़ती आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से सारण के एसपी कुमार आशीष के निर्देश पर दाउदपुर थाना क्षेत्र के सरयूपार में बुधवार को सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। वाहन जाँच के कारण वाहन संचालकों में हड़कंप व्याप्त है।
बताया जाता है कि ताजपुर एकमा मुख्य पथ पर स्थित सरयूपार गांव के समीप एएसआई सुनील कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। पुलिस द्वारा दो पहिया एवं चार पहिया वाहनों की डिक्की के अलावा लोगों का पर्स थैला, बैग एवं शारीरिक जांच भी किया गया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने बताया कि अधिकांश लूट की घटना को अंजाम देने वाले बाइक सवार अपराधकर्मी ही होते हैं, जिस कारण यह अभियान अनवरत जारी रहेगा।