सड़क दुर्घटना में दो घायल!
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के सीवान सिसवन मुख्य मार्ग पर बुधवार को बाइक से गिरकर एक युवक घायल हो गया। घायल युवक सिसवन निवासी दिनेश बिन का पुत्र संजीत कुमार है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।
वहीं सिसवन थाना क्षेत्र के ही भागर गांव में बाइक की दुर्घटना में बुधवार को एक युवा घायल हो गया। घायल युवक विश्वनाथ यादव का पुत्र सुरेश यादव है। घायल का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया।