आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में तीन घायल!
![]() |
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार): सिसवन थाना क्षेत्र के कचनार गांव में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक महिला सहित दो लोग घायल हो गए। घायलों में कचनार निवासी सगीर अंसारी की पत्नी शबनम बीवी व कासिब मियां का पुत्र जहीर मियां शामिल है। दोनों घायलो का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को जानकारी दी।
वहीं सिसवन प्रखंड के ही चैनपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर बाजार में आपसी विवाद में हुई मारपीट की घटना में एक युवक घायल हो गया। घायल युवक उमाशंकर साह का पुत्र सुमित कुमार गुप्ता है। घायल युवक का इलाज सिसवन रेफरल अस्पताल में कराया गया। इस संबंध में स्वास्थ्य कर्मियों ने बुधवार को जानकारी दी।