एसपी ने किया विभिन्न थानों का वार्षिक निरीक्षण, दिया आवश्यक निर्देश!
सारण (बिहार): पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा महिला थाना, एस०सी०/एस०टी० थाना एवं साइबर थाना, सारण का किया गया वार्षिक निरीक्षण एवं दिये गये विभिन्न दिशा-निर्देश।
बताया जाता है कि बुधवार को पुलिस अधीक्षक, सारण के द्वारा महिला थाना, एस०सी० / एस०टी० थाना एवं साइबर थाना का वार्षिक निरीक्षण किया गया। वार्षिक निरीक्षण के दौरान अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, सदर-1, साइबर थानाध्यक्ष, एस०सी० / एस०टी० थानाध्यक्ष एवं महिला थानाध्यक्ष उपस्थित रहे। निरीक्षण के क्रम में साइबर थाने में पदस्थापित पुलिस उपाधीक्षक, साइबर एवं महिला थाना, एस०सी०/एस०टी० थाना के थानाध्यक्ष सहित सभी पुलिस पदाधिकारियों / कर्मियों को citizen & centric policing के साथ ही अपराध नियंत्रण के संदर्भमें आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये। निरीक्षण के दौरान महिला थाना, एस०सी०/एस०टी० थाना एवं साइबर थाना के सभी अभिलेखों एवं पंजीयों की जाँच कर अभिलेखों व पंजीयों के संधारण में मिली त्रुटियों के सुधार करने, लंबित कांडो का समीक्षा कर त्वरित निष्पादन करने, कार्यालय एवं थाना में साफ-सफाई रखने सहित कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। साथ ही साइबर थाना, एस०सी० / एस०टी० थाना महिला हेल्प डेस्क में प्रतिनियुक्त महिला पुलिस पदाधिकारी / कर्मी को महिला परिवादी से शालिनता पूर्वक व्यवहार करने तथा उनके समस्याओं के निराकरण हेतु आवश्यक विधि-सम्मत कार्रवाई करने हेतु निर्देश दिया गया। स्पीडी ट्रायल हेतु कांडो का चयन करने एवं दागी का नियमित जाँच करने हेतु निर्देशित किया गया है। 05 साल से अधिक पुराने गंभीर कांडो का प्रभार थानाध्यक्ष द्वारा स्वयं लेकर निष्पादित करने का निर्देश दिया गया है। निरीक्षण के क्रम में थाना में अभिलेखों एवं पंजीयों को अद्यतन नहीं रखने के कारण थानाध्यक्ष महिला एवं एस०सी०/एस०टी० थाना से स्पष्टीकरण की मांग की गयी है। थाना के एक-एक कर्मी पर नजर रखना, आम जनता से अच्छा व्यवहार और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान जिला पुलिस की प्राथमिकताएं होंगी।