रेलवे का बड़ा फैसला: गर्मी में यात्रियों की सुविधा के लिए दिल्ली-सहरसा ट्रेन!
///जगत दर्शन न्यूज
सारण (बिहार) संवाददाता वीरेश सिंह: रेलवे प्रशासन द्वारा ग्रीष्मकाल में यात्रियों की सुविधा हेतु 04432/04431 दिल्ली-सहरसा-दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी का संचालन किया जाएगा। यह गाड़ी दिल्ली से 28 से 30 मार्च 2025 तक तथा सहरसा से 29 से 31 मार्च 2025 तक कुल 03 फेरों के लिए चलेगी।
04432 दिल्ली-सहरसा अनारक्षित विशेष गाड़ी 28 से 30 मार्च 2025 तक दिल्ली से 15:20 बजे प्रस्थान करेगी। यह कानपुर सेंट्रल पर 21:35 बजे, अगले दिन प्रयागराज जं. पर 00:45 बजे, वाराणसी पर 03:20 बजे, गाजीपुर सिटी पर 05:25 बजे, बलिया पर 06:25 बजे, सुरेमनपुर पर 07:25 बजे, छपरा पर 08:50 बजे, सोनपुर पर 10:00 बजे, हाजीपुर पर 10:30 बजे, बरौनी पर 12:25 बजे तथा खगड़िया पर 13:30 बजे रुकेगी और सहरसा 16:00 बजे पहुंचेगी।
वापसी यात्रा में, 04431 सहरसा-दिल्ली अनारक्षित विशेष गाड़ी 29 से 31 मार्च 2025 तक सहरसा से 20:00 बजे प्रस्थान करेगी। यह खगड़िया पर 21:45 बजे, बरौनी पर 23:00 बजे, अगले दिन हाजीपुर पर 01:15 बजे, सोनपुर पर 01:40 बजे, छपरा पर 03:40 बजे, सुरेमनपुर पर 04:25 बजे, बलिया पर 05:10 बजे, गाजीपुर सिटी पर 06:20 बजे, वाराणसी पर 08:35 बजे, प्रयागराज जं. पर 11:05 बजे तथा कानपुर सेंट्रल पर 13:20 बजे रुकेगी और दिल्ली 20:10 बजे पहुंचेगी।
इस गाड़ी में साधारण द्वितीय श्रेणी/शयनयान श्रेणी के 10 कोच तथा एस.एल.आर. के 02 कोच सहित कुल 12 अनारक्षित कोच लगाए जाएंगे।